logo

जमशेदपुर : मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता- बन्ना गुप्ता

jks_college_900.jpg

 

द फॉलोअप डेस्क

शिक्षा का बहुत महत्व है, शिक्षा ही हमारे जीवन की बुनियाद है, हमें पढ़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए, बिना किसी भेदभाव के साथ समाज में एक अच्छे नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। ये बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जेकेएस कॉलेज के सम्मान सह वार्षिक समारोह में अपने संबोधन में कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया और भाषण भी दिए। कॉलेज के सचिव हिकिम चंद्र महतो ने अपने भाषण में कॉलेज की समस्याओं से मंत्री बन्ना गुप्ता को अवगत कराया। जिसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ. एपी सिंह, प्रिंसिपल विवेकानंद महतो ने भी संबोधित किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतन प्रसाद ने किया। वहीं मंच का संचालन कर रही मैडम मालती और रिजवान ने किया। इस अवसर पर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परीक्षा में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।